उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल लाखों अभ्यर्थी अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अभी आयोग ने परिणाम की आधिकारिक तारीख और समय घोषित नहीं किया है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
2 से 4 जुलाई को हुई थी परीक्षा
UPTET 2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई को किया गया था। परीक्षा में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए दो पेपर आयोजित किए गए थे। करीब 17.70 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
रिजल्ट जारी होने पर ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर UPTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
- पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
उपलब्ध जानकारी के अनुसार सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।
ध्यान दें: अभी रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। अभ्यर्थियों को परिणाम से जुड़ी अपडेट के लिए UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi