Thursday , November 26 2026
Breaking News

उत्तराखंड: कल मंत्रिमंडल की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा, आंगनबाड़ी-आशा और भोजनमाताओं के मानदेय वृद्धि पर नजर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार, 27 नवंबर को होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने के साथ सरकार की ओर से मानदेय बढ़ोतरी को लेकर की गई घोषणाओं पर भी मुहर लग सकती है। प्रदेश सरकार ने एक दिसंबर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा, भोजनमाताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कैबिनेट बैठक में इन घोषणाओं से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।
मानदेय बढ़ोतरी के प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
प्रदेश सरकार ने विभिन्न वर्गों को राहत देने के लिए मानदेय बढ़ाने का एलान किया है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, भोजनमाताओं तथा अतिथि शिक्षकों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब इन प्रस्तावों को मंत्रिमंडल के सामने रखा जा सकता है। बैठक में प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद मानदेय बढ़ोतरी से संबंधित निर्णय लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
महिलाओं और छोटे किसानों को भी मिल सकती है राहत
कैबिनेट बैठक में बैणी-भुली योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहन राशि देने के प्रस्ताव पर भी निर्णय हो सकता है। इसके तहत महिलाओं को दो किस्तों में प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था पर विचार किया जा सकता है।

इसके अलावा छोटे किसानों और बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिलों के विलंबित भुगतान पर लगने वाले सरचार्ज को माफ करने के प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल फैसला ले सकता है।

Check Also

भाजपा पर शिवपाल का हमला: बोले- हर वर्ग परेशान, सपा-कांग्रेस गठबंधन चुनाव में हासिल करेगा बड़ी जीत

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा किया ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *