Wednesday , November 25 2026
Breaking News

भाजपा पर शिवपाल का हमला: बोले- हर वर्ग परेशान, सपा-कांग्रेस गठबंधन चुनाव में हासिल करेगा बड़ी जीत

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पार्टी कमजोर हो चुकी है और उसके खिलाफ हर वर्ग में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि चुनाव का आगाज हो चुका है। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए गठबंधन के स्वरूप, सीटों और नेतृत्व को लेकर दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष आपसी सहमति से फैसला करेंगे। गठबंधन में चल रही चर्चाओं का चुनावी नतीजों पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा और गठबंधन बड़े पैमाने पर जीत हासिल करेगा।

बुधवार को प्रतापगढ़ पहुंचे शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा के खिलाफ नौजवान, किसान, गरीब और व्यापारी सभी नाराज हैं। बड़े, छोटे और मध्यम कारोबारियों के सामने भी संकट खड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को बजट जनता की सुविधाओं और विकास पर खर्च करना चाहिए, लेकिन इसका बंदरबांट किया जा रहा है।

गठबंधन को लेकर दोनों दलों के अध्यक्ष करेंगे फैसला

शिवपाल यादव ने कहा कि चुनाव की शुरुआत हो चुकी है और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए गठबंधन जरूरी है। गठबंधन का स्वरूप, सीटों का बंटवारा और नेतृत्व जैसे मुद्दों पर दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष आपसी सहमति से निर्णय लेंगे।

उन्होंने कहा कि गठबंधन में नेतृत्व और अन्य मुद्दों को लेकर चल रही चर्चा का चुनावी परिणामों पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। शिवपाल ने दावा किया कि सपा और कांग्रेस गठबंधन चुनाव में बड़े पैमाने पर जीत हासिल करेगा और भाजपा काफी कमजोर हो चुकी है।

भाजपा से हर वर्ग नाराज, कारोबारियों के सामने भी संकट

शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में नौजवान, किसान, गरीब और व्यापारी परेशान हैं। बड़े, छोटे और मध्यम कारोबारियों के सामने भी संकट की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने सरकार के बजट खर्च करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता की सुविधाओं और विकास के लिए बजट का इस्तेमाल होना चाहिए, लेकिन उसका बंदरबांट किया जा रहा है।

बाबा बागेश्वर को लेकर भी बोले शिवपाल

बाबा बागेश्वर के विरोध को लेकर सवाल पूछे जाने पर शिवपाल यादव ने कहा कि उनका विरोध समाजवादी पार्टी नहीं कर रही है, बल्कि उनके समाज के लोग ही विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग आपस में ही लड़ रहे हैं।

शिवपाल ने बाबा बागेश्वर को महंगे कथावाचक बताते हुए कहा कि उनके यहां कम पैसे में भी अच्छे कथावाचक हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह सभी का सम्मान करते हैं।

इस दौरान सपा विधायक राम सिंह और सपा नेता विदुप अग्रहरि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

यूपी: योगी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना, कहा- दोनों दल एक-दूसरे को अपमानित कर रहे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *