Thursday , October 8 2026

UP Police Constable 2026: फिजिकल टेस्ट से पहले चेक कर लें डॉक्यूमेंट लिस्ट, एक गलती पड़ सकती है भारी

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो रही है। चयनित अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित केंद्र पर एडमिट कार्ड में दिए गए समय के अनुसार पहुंचना होगा।

17 से 31 अगस्त तक होगी DV-PST प्रक्रिया

UPPRPB के कार्यक्रम के अनुसार DV और PST की प्रक्रिया 17 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, निवास और आरक्षण संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही निर्धारित शारीरिक मानकों के तहत हाइट और चेस्ट की जांच होगी।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हाइट और चेस्ट

  • सामान्य/OBC/SC वर्ग: 168 सेमी हाइट
  • ST वर्ग: 160 सेमी हाइट
  • सामान्य/OBC/SC: 79 सेमी बिना फुलाए और 84 सेमी फुलाने पर चेस्ट
  • ST: 77 सेमी बिना फुलाए और 82 सेमी फुलाने पर चेस्ट

चेस्ट के दोनों मापों के बीच कम से कम 5 सेमी का अंतर होना जरूरी है।

महिला अभ्यर्थियों के लिए मानक

  • सामान्य/OBC/SC: 152 सेमी हाइट
  • ST: 147 सेमी हाइट
  • न्यूनतम वजन: 40 किलोग्राम

DV के लिए ये दस्तावेज रखें तैयार

अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्वप्रमाणित फोटोकॉपी भी साथ ले जाने की सलाह दी गई है। जरूरी दस्तावेजों में शामिल हैं:

  • DV-PST एडमिट कार्ड
  • हाईस्कूल की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • इंटरमीडिएट की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • EWS प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • NCC/खेल प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी
  • सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां

अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र और निर्देशों को पहले ही अच्छी तरह जांच लें। एडमिट कार्ड के बिना DV-PST में शामिल होने में परेशानी हो सकती है।

Check Also

महानगरों से टियर-2 और टियर-3 शहरों तक पहुंचा क्विक कॉमर्स, खरीदारी का तरीका बदलने की तैयारी

पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती 2026 की मेरिट लिस्ट और शारीरिक परीक्षा (PST/PMT) ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *