Monday , August 17 2026

संभल स्कूल हादसा: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान छज्जा गिरने से छात्र की मौत, दो बच्चे घायल

संभल के असमोली क्षेत्र के मदाला फतेहपुर गांव स्थित निजी स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के मुख्य दरवाजे का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। इसके नीचे तीन बच्चे दब गए। हादसे में कक्षा तीन के 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए।

घटना के समय स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह चल रहा था और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल थे। बताया गया कि कुछ बच्चे कार्यक्रम देखने के लिए मुख्य दरवाजे के छज्जे पर चढ़ गए थे। इसी दौरान छज्जा अचानक नीचे आ गिरा और बच्चे मलबे में दब गए।

छज्जा गिरने की आवाज सुनकर स्कूल में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कक्षा तीन के छात्र को मृत घोषित कर दिया। घायल दोनों बच्चों का उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही संभल के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक छात्र के परिजनों से मुलाकात की। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Check Also

अखिलेश का दावा: 2027 में भाजपा का सफाया तय, सपा सरकार बनी तो तीन महीने में होगी जातीय जनगणना

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर बड़ा ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *