Wednesday , October 7 2026

आजादी के पर्व पर शहीद परिवारों का सम्मान, सीएम योगी ने प्रदान किए शौर्य और वीर चक्र

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन के सामने आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान शौर्य चक्र, वीर चक्र और सेना मेडल से सम्मानित वीरों के परिवारों को सम्मान प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि जिन परिवारों के वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, उनके त्याग से देश का मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है।

शौर्य चक्र और वीर चक्र विजेताओं के परिजनों का सम्मान

समारोह में मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद लेफ्टिनेंट हरी सिंह बिष्ट की माता शांति बिष्ट और शौर्य चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल अमित मोहिंद्रा के पिता एचएस मोहिंद्रा को सम्मानित किया गया। शौर्य चक्र विजेता कर्नल भरत सिंह और वीर चक्र से सम्मानित शहीद नायक राजा सिंह की पौत्रवधू राजेश्वरी देवी को भी सम्मान मिला।

ऑपरेशन में शहीद जवानों के परिवार भी सम्मानित

मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन विजय में शहीद मेजर रितेश शर्मा के पिता सत्य प्रकाश शर्मा, वायुयान दुर्घटना में शहीद एनसी पुताली के भाई मुन्नी लाल, ऑपरेशन रक्षक में शहीद नायक अरुण कुमार त्रिपाठी के पिता हवलदार ओमप्रकाश त्रिपाठी और नौसैन्य अभियान में शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव की माता प्रजेश यादव को भी सम्मानित किया।

इसके अलावा ऑपरेशन पवन में शहीद राजवीर सिंह की पत्नी सुमन देवी, ऑपरेशन रक्षक में शहीद सिगनलमैन हर्षवर्धन सिंह की पत्नी शमा देवी तथा सेना मेडल से सम्मानित जवानों के परिजनों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

CRPF के शहीद जवानों के परिवारों को भी मिला सम्मान

समारोह में सीआरपीएफ के शहीद रक्षाराम की पत्नी सीता सुंदरी, शहीद दिवाकर तिवारी की पत्नी संतोष तिवारी और लांस नायक शहीद बचान सिंह की पत्नी मुन्नी देवी को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी वीरों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

Check Also

गोरखपुर में सीआईएसएफ जवान की हत्या: सिर पर गंभीर चोट के निशान, पोस्टमार्टम से खुला राज

गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट स्थित बोक्टा-बरवार बांध के किनारे रविवार देर रात ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *