Sunday , July 19 2026

Apple की शानदार वापसी, मार्केट वैल्यू में Nvidia को पछाड़कर फिर बनी नंबर-1 कंपनी

टेक सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अमेरिकी टेक कंपनी Apple ने Nvidia को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का खिताब अपने नाम कर लिया है। अप्रैल 2025 के बाद पहली बार Apple बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के मामले में शीर्ष स्थान पर पहुंची है।

शुक्रवार को Apple का मार्केट कैप करीब 4.88 ट्रिलियन डॉलर दर्ज किया गया, जबकि Nvidia के शेयरों में 3.5 फीसदी की गिरावट के बाद उसका मार्केट कैप घटकर 4.86 ट्रिलियन डॉलर रह गया। सेमीकंडक्टर सेक्टर में हालिया कमजोरी का सबसे ज्यादा असर Nvidia पर पड़ा, जिसका फायदा Apple को मिला।

विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों का भरोसा अब केवल AI चिप्स बनाने वाली कंपनियों तक सीमित नहीं है। Apple के मजबूत हार्डवेयर, सर्विसेज और विशाल इकोसिस्टम को उसकी सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है। कंपनी का मानना है कि AI फीचर्स और नए Siri अपडेट के जरिए वह करोड़ों iPhone यूजर्स तक बेहतर और व्यक्तिगत सेवाएं पहुंचा सकती है।

हालांकि, बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि Apple और Nvidia के मार्केट कैप के बीच अंतर बहुत कम है। ऐसे में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ Nvidia दोबारा शीर्ष स्थान हासिल कर सकती है। इसके बावजूद Apple की वापसी इस बात का संकेत है कि AI की दौड़ अब केवल चिप निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने वाले मजबूत इकोसिस्टम पर भी निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है।

Check Also

Explainer: PF पर 8.25% ब्याज को लेकर हर सवाल का जवाब, जानें कब और कैसे खाते में आती है राशि

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज की ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *