Sunday , July 19 2026

Janhvi Kapoor की नई फिल्म फाइनल, इस मशहूर डायरेक्टर संग पहली बार करेंगी काम

अभिनेत्री जान्हवी कपूर जल्द ही निर्देशक उमेश बिष्ट की नई फिल्म में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पेद्दी’ को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने यह नया प्रोजेक्ट साइन किया है। हालांकि, फिल्म के शीर्षक और कहानी का आधिकारिक खुलासा अभी नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि फिल्म का निर्माण एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और गुनीत मोंगा की सिख्या एंटरटेनमेंट मिलकर करेंगी। इसकी शूटिंग अक्टूबर-नवंबर 2026 के दौरान शुरू होने की संभावना है। फिलहाल फिल्म की स्टार कास्ट और अन्य कलाकारों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं, निर्देशक उमेश बिष्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘पगलैट 2’ के निर्देशन में भी व्यस्त हैं। यह 2021 में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स फिल्म ‘पगलैट’ का सीक्वल है, जिसमें सान्या मल्होत्रा के दोबारा मुख्य भूमिका निभाने की संभावना है।

गौरतलब है कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पेद्दी’ में जान्हवी कपूर के किरदार और कुछ दृश्यों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया था। दर्शकों ने फिल्म में अभिनेत्री के प्रस्तुतीकरण पर सवाल उठाए थे। विवाद बढ़ने के बाद निर्देशक बुची बाबू सना ने माफी मांगते हुए फिल्म से कुछ आपत्तिजनक दृश्य हटाने की घोषणा की थी।

Check Also

अभिनेत्री शेफाली बग्गा से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ी कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में टेलीविजन होस्ट और अभिनेत्री शेफाली बग्गा से ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *