Friday , September 11 2026

अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- सपा के कार्यक्रम रोक रही सरकार; आकाश आनंद पर भी कसा तंज

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा है कि पार्टी राज्य के साथ-साथ हर जिले के लिए अलग घोषणा पत्र तैयार करेगी। इसमें स्थानीय मुद्दों और जनता की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी।

अखिलेश ने भाजपा सरकार पर सपा के कार्यक्रमों में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने बुलंदशहर में सपा के कार्यक्रम का उदाहरण देते हुए कहा कि अनुमति का आश्वासन मिलने के बाद भी कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई। प्रशासन ने पुलिस लाइन में पानी भरे होने की बात कही थी, जिस पर अखिलेश ने सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि सरकार सपा के कार्यक्रमों से परेशान क्यों है। अखिलेश ने दावा किया कि सही खबर चलाने पर रिपोर्ट दर्ज हो रही है और स्कूलों में जाने पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार जाने वाली है और सपा इसके लिए तैयारी कर रही है।

आकाश आनंद के ‘अंकल’ बयान पर तंज

आकाश आनंद के उन्हें ‘अंकल’ कहने के सवाल पर अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि अंकल का मतलब फूफा भी हो सकता है। उन्होंने पूछा कि नाराज फूफा कौन है? हालांकि, बाद में उन्होंने इसे बसपा का अंदरूनी मामला बताते हुए कहा कि दूसरे दलों को इसमें नहीं बोलना चाहिए।

आरक्षण और महंगाई पर भी सरकार को घेरा

अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण के खिलाफ है और उसकी नजर मदरसों पर भी है। उन्होंने महंगाई और आर्थिक स्थिति को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उनका आरोप था कि भाजपा चुनाव से पहले सांप्रदायिक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है और महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटका रही है।

Check Also

धामी कैबिनेट का बड़ा निर्णय: मेडिकल इंटर्न और अधिवक्ताओं को राहत, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *