Friday , September 11 2026

ससुर की हत्या की साजिश और पार्टी में ठुमके: शालू के वीडियो ने खोले कई राज

दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जिस समय कारोबारी की घर में हत्या की जा रही थी, उसी दौरान उनकी बहू शालू अपने पति सुब्रत के साथ तिलकनगर के कॉस्मोजिन लाउंज एंड बार में डांस करती नजर आई। वीडियो में दोनों ‘तुम तो धोखेबाज हो…’ गाने पर डांस कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में उनकी बहू शालू को साजिशकर्ता के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। हत्या के आरोप में पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पूछताछ में शालू के कहने पर वारदात को अंजाम देने की बात बताई है।

हत्या के समय का बताया जा रहा वीडियो

वायरल वीडियो में शालू और उसका पति पार्टी में अन्य लोगों के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में शालू ‘तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो’ गाने पर डांस कर रही है, जबकि दूसरे वीडियो में वह अन्य महिलाओं के साथ नजर आती है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने भी कहा है कि वीडियो सीसीटीवी फुटेज नहीं, बल्कि मोबाइल से बनाए गए हैं और उनकी पुष्टि की जा रही है।

घर में छिपकर बैठे थे हत्यारोपी

पुलिस जांच के मुताबिक, शालू, उसका पति और बेटा रात करीब 9:36 बजे घर से निकले थे। इसके कुछ देर बाद दो आरोपी डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट में दाखिल हुए और विनीत के लौटने का इंतजार करने लगे। रात करीब 10:58 बजे विनीत घर पहुंचे। आरोपियों ने करीब आधे घंटे बाद उनकी हत्या कर दी।

विनीत पर चाकू से 26 से ज्यादा वार किए गए। पुलिस को फ्लैट की गैलरी के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के आने-जाने की जानकारी मिली थी। हत्या के बाद विशाल ने डुप्लीकेट चाबी अपार्टमेंट के पास फेंक दी थी, जिसे बरामद करने के लिए पुलिस उसकी कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।

Check Also

उत्तराखंड: मेडिकल इंटर्न को अब मिलेंगे 25 हजार रुपये, पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए 245 पदों पर होगी नियुक्ति

आयुर्वेद इंटर्न छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को हजरतगंज स्थित गांधी ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *