Friday , September 11 2026

PM मोदी और पुतिन की अहम बैठक खत्म: ब्रिक्स सम्मेलन के बीच 45 मिनट तक चली बातचीत, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत करीब 45 मिनट तक चली। बैठक में रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, व्यापार और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के साथ पश्चिम एशिया और ब्लैक सी क्षेत्र में जारी संघर्षों पर भी चर्चा हुई।

बैठक से पहले गर्मजोशी से मिले मोदी-पुतिन

पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की बैठक भारत मंडपम में हुई। बैठक से पहले दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का स्वागत किया और गले मिले।

2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य पर बातचीत हुई। इसके अलावा भारत में रूस के औद्योगिक सहयोग और इनोप्रोम से जुड़े विस्तार पर भी चर्चा प्रस्तावित थी।

दोनों पक्षों ने रेल और सुरंग निर्माण, इस्पात क्षेत्र की पूरी मूल्य श्रृंखला विकसित करने तथा भारतीय उत्पादों और कंपनियों की रूसी बाजार तक पहुंच बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी विचार किया।

नागरिक परमाणु सहयोग पर भी जोर

भारत और रूस के बीच नागरिक परमाणु सहयोग भी बैठक के अहम मुद्दों में रहा। इसमें ईंधन चक्र और परमाणु संयंत्रों के जीवन चक्र से जुड़ी सहायता समेत सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

पुतिन को पीएम मोदी ने भेंट की तिरुक्कुरल

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को तमिल संत और कवि तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी भाषा में अनुवादित संस्करण भेंट किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह ग्रंथ मानव मूल्यों से जुड़ा है और दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने में सहयोग कर सकता है।

बैठक के बाद एक ही कार में पहुंचे प्रदर्शनी देखने

द्विपक्षीय बैठक खत्म होने के बाद पीएम मोदी और पुतिन एक ही कार में सवार होकर इनोप्रोम प्रदर्शनी देखने पहुंचे। दोनों नेताओं का यह अंदाज भी चर्चा में रहा।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन में कई देशों के शीर्ष नेता और प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

Check Also

मायावती के बड़े फैसले के पीछे कौन? आकाश आनंद के सियासी सफर में अशोक सिद्धार्थ और दो नेताओं की चर्चा

बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास की घोषणा के बाद ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *