Friday , September 11 2026

अभिषेक शर्मा vs शिवम दुबे: अफगानिस्तान सीरीज से पहले पतंग उड़ाने में भिड़े दोनों खिलाड़ी, देखें कौन जीता

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम दिल्ली में जमकर अभ्यास कर रही है। गुरुवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने करीब 30 मिनट तक नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए पावर-हिटिंग की जमकर प्रैक्टिस की। अभ्यास खत्म होने के बाद उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। वह शिवम दुबे के साथ मैदान पर तिरंगे वाली पतंग उड़ाते नजर आए।

नेट्स में अभिषेक ने लगाए बड़े शॉट

अभिषेक शर्मा ने अभ्यास सत्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी पर खास ध्यान दिया। उन्होंने स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ कई तरह के शॉट्स आजमाए। स्पिनरों के खिलाफ उन्होंने कई बड़े छक्के भी लगाए और रेंज हिटिंग पर जोर दिया।

अभ्यास के बाद उड़ाई तिरंगे वाली पतंग

बल्लेबाजी का अभ्यास खत्म होने के बाद अभिषेक मैदान के एक हिस्से में पहुंचे और पतंग की डोर थाम ली। उनके साथ शिवम दुबे भी नजर आए। अभिषेक जिस पतंग को उड़ा रहे थे, वह तिरंगे के रंग में थी। दोनों ने करीब 10 से 15 मिनट तक पतंगबाजी का आनंद लिया। इस दौरान अभिषेक काफी सहज और मस्ती के मूड में दिखाई दिए।

पतंग उड़ाने में भी दिखा अभिषेक का अंदाज

अभिषेक जिस तरह से पतंग की डोर संभाल रहे थे, उससे लगा कि वह पतंगबाजी से अच्छी तरह परिचित हैं। वह हवा के हिसाब से डोर को संभालते हुए पतंग को आसमान में ऊपर ले जाते दिखे। बीसीसीआई ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

अभिषेक के लिए यह अभ्यास सत्र क्रिकेट और मस्ती, दोनों से भरा रहा। पहले उन्होंने नेट्स में बल्ले से गेंदों को मैदान के बाहर भेजने की तैयारी की और फिर तिरंगे वाली पतंग को आसमान में उड़ाया। शिवम दुबे की मौजूदगी ने इस पूरे पल को और खास बना दिया।

Check Also

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का अजेय रिकॉर्ड, सूर्यवंशी-बुमराह समेत इन 5 पर नजर

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 13 सितंबर से शुरू ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *