Friday , October 9 2026

महिला हेड कांस्टेबल की मौत का राज गहराया, घटना से पहले 42 मिनट कमरे में था पुलिसकर्मी प्रेमी

राजेंद्र नगर के एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 30 वर्षीय अदिति के रूप में हुई है। वह दिल्ली पुलिस के उस्मानपुर थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, अदिति 15 अगस्त की शाम अपने साथी हेड कांस्टेबल के साथ होटल पहुंची थी। उसका साथी रात करीब 10 बजे होटल आया और करीब 42 मिनट बाद, 10:42 बजे वहां से चला गया। अगले दिन दोपहर होटल कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर दूसरी चाबी से कमरा खोला तो अदिति का शव पंखे से लटका मिला।

इस साल करीब 30 बार होटल में ठहरे थे दोनों

होटल रिकॉर्ड की जांच में सामने आया है कि अदिति और उसका साथी इस साल अब तक करीब 30 बार इसी होटल में ठहर चुके थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच होटल में किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। इसी पहलू को भी जांच में शामिल किया गया है।

पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। फॉरेंसिक टीम की शुरुआती जांच में भी मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हुआ है, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

साथी पुलिसकर्मी से पूछताछ, सीसीटीवी खंगाले

पुलिस महिला हेड कांस्टेबल के साथी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके मोबाइल डेटा की भी जांच की जा रही है। होटल के सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारियों और होटल मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।

एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना के अनुसार, परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस साथी कांस्टेबल से हर एंगल पर पूछताछ कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

पुलिसकर्मियों से मारपीट का मामला: पीछे से खींचकर गिराया, फिर बेरहमी से पीटा; जांच में जुटी पुलिस

राजधानी दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ इंडिया ब्लॉक और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *