स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के साथ हाल ही में नजर आई ‘मिस्ट्री गर्ल’ को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर अब खुद कॉमेडियन ने विराम लगा दिया है। वायरल वीडियो के बाद कई यूजर्स ने लड़की को अभिनेत्री मेधा शंकर बताया था, लेकिन समय रैना ने फोटो शेयर कर उसकी असली पहचान का खुलासा कर दिया।
दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें समय रैना एक युवती का हाथ पकड़कर भीड़ से सुरक्षित बाहर निकालते और कार तक ले जाते दिखाई दिए थे। युवती ने मास्क पहन रखा था, जिससे उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई और डेटिंग की अटकलें तेज हो गईं।
अब समय रैना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस युवती के साथ तस्वीर साझा करते हुए बताया कि वह चांदनी आनंद घई हैं। चांदनी, समय रैना के करीबी दोस्त बलराज सिंह घई की पत्नी हैं। फोटो के साथ समय ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “Mystery Girl Chandni”। इसके बाद चांदनी ने भी इस स्टोरी को रीपोस्ट करते हुए लिखा, “Finally revealed”, जिससे सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया।
इससे पहले समय रैना का नाम फिल्म ’12वीं फेल’ की अभिनेत्री मेधा शंकर के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों को एक ही जगह स्पॉट किए जाने के बाद डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगी थीं, हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन दावों की पुष्टि नहीं की।
इसी बीच, समय रैना ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कथित तौर पर अपने निर्देशों का पालन नहीं करने पर उन पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi