Tuesday , September 15 2026

मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: नींद की गोलियां खिलाने के बाद पति को सांप से डसवाकर मारने का आरोप

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, पहले पति को कथित तौर पर नींद की गोलियां खिलाई गईं और इसके बाद एक सपेरे को बुलाकर सांप से डसवाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान अतुल कुमार (32) के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल का संचालन करते थे। घटना हस्तिनापुर कस्बे की जे. ब्लॉक कॉलोनी में शुक्रवार सुबह हुई।

पुलिस के मुताबिक, मामले में मृतक की पत्नी दामिनी और उसके कथित प्रेमी तुषार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि तुषार ने अपने एक सपेरे मित्र की मदद से वारदात को अंजाम दिलाया। घटना के बाद सपेरा फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Check Also

नकली सिक्कों की फैक्टरी का खुलासा, लागत पांच रुपये और कमीशन 400 रुपये; 25 साल पुराना नेटवर्क आया सामने

जाली नोटों के बाद अब नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। सहारनपुर ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *