Friday , August 21 2026

Ravi Teja Net Worth: लग्जरी लाइफ के शौकीन रवि तेजा, करोड़ों की संपत्ति और महंगी कारों के मालिक

साउथ अभिनेता रवि तेजा इन दिनों अपनी फिल्म ‘इरुमुडी’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मी करियर में कई हिट देने वाले रवि तेजा करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ करीब 121 करोड़ रुपये बताई जाती है।

रवि तेजा फिल्मों के लिए मोटी फीस लेने के साथ-साथ विज्ञापनों से भी अच्छी कमाई करते हैं। उनके पास करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी और लग्जरी कारों का कलेक्शन है। आंध्र प्रदेश के जग्गामपेटा में उनका एक आलीशान बंगला भी है, जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये बताई जाती है।

अभिनेता के कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज एस क्लास, बीएमडब्ल्यू एम6 और रेंज रोवर इवोक जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। वहीं, उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘इरुमुडी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Check Also

OTT Release: शुक्रवार को OTT पर दस्तक देंगी ये फिल्में-सीरीज, एक्शन से रोमांस तक मिलेगा भरपूर मनोरंजन

इस वीकएंड ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन के कई विकल्प मौजूद हैं। एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *