Saturday , August 22 2026

10 किमी के अंतिम यात्रा मार्ग पर उमड़ा जनसैलाब, अली खामेनेई को भावभीनी विदाई

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा सोमवार सुबह तेहरान से शुरू हुई। सुबह से ही लाखों लोग अंतिम विदाई देने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। खामेनेई के पार्थिव शरीर को ग्रैंड मोसल्ला से विशेष वाहन के जरिए 10 किलोमीटर लंबे मार्ग पर निकाला गया। यह यात्रा करीब 10 से 12 घंटे तक चलने का अनुमान है।

अंतिम यात्रा के बाद पार्थिव शरीर को धार्मिक रस्मों के लिए कोम ले जाया जाएगा। पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यात्रा में ईरान के शीर्ष सरकारी अधिकारी, धार्मिक नेता और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।

24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि अंतिम संस्कार में ईरान का पूरा शीर्ष नेतृत्व मौजूद था और अमेरिका चाहता तो एक ही हमले में सभी को निशाना बना सकता था, लेकिन बातचीत का रास्ता खुला रखने के लिए ऐसा नहीं किया।

ट्रम्प के बयान पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “लोगों को मारा जा सकता है, लेकिन विचारों को नहीं।”

भीषण गर्मी के बीच अंतिम यात्रा में शामिल लोगों पर फायर ब्रिगेड ने पानी का छिड़काव किया, जबकि श्रद्धालुओं को ठंडे पेय और तरबूज वितरित किए गए।

ईरानी सेना ने कहा कि सीजफायर के दौरान भी उसकी सैन्य क्षमता लगातार मजबूत की जा रही है और किसी भी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा।

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने होर्मुज जलडमरूमध्य को ईरान का “परमाणु हथियार” बताते हुए कहा कि इस पर नियंत्रण वैश्विक तेल कारोबार को प्रभावित कर सकता है।
लाइव अपडेट्स

ईरानी सेना प्रमुख अमीर हातमी ने कहा कि खामेनेई की हत्या के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे तक पहुंचाया जाएगा।

लाखों लोगों की मौजूदगी के कारण अंतिम यात्रा धीमी गति से आगे बढ़ रही है।

ईरानी मीडिया के मुताबिक यह देश के आधुनिक इतिहास का सबसे बड़ा सार्वजनिक जमावड़ा माना जा रहा है।

अंतिम यात्रा में लाल झंडे और ‘या लथारत अल-हुसैन’ तथा ‘या लथारत अल-खामेनेई’ के नारे लगाए गए, जिन्हें शिया परंपरा में प्रतिरोध और बदले का प्रतीक माना जाता है।

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 193 बसों की व्यवस्था की है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है।

Check Also

दक्षिण कोरिया को झटका, उत्तर कोरिया के साथ रिश्ते सुधारने की ट्रंप की कोशिश से बढ़ी टेंशन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यासों का ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *