Sunday , October 11 2026

अयोध्या राममंदिर चढ़ावा चोरी केस: ट्रस्ट की बैठक में बड़े फैसले के आसार, चंपत राय के भविष्य पर नजर

राम मंदिर ट्रस्ट की आज अहम बैठक, चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगा फैसला

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के सामने आने के बाद सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक होगी। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, दोनों के इस्तीफे स्वीकार किए जा सकते हैं।

पहले यह बैठक मणिरामदास छावनी में प्रस्तावित थी, लेकिन सुरक्षा कारणों और मीडिया से दूरी बनाए रखने के लिए इसे राम मंदिर परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया है। बैठक दोपहर 3 बजे होगी।

बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को भी आमंत्रित किया गया है। दोनों ने 26 जून को इस्तीफा दिया था। जब तक इस्तीफा स्वीकार नहीं होता, तब तक वे तकनीकी रूप से ट्रस्ट के सदस्य बने रहेंगे।

CCTV फुटेज रिकवर, मोजों में छिपाकर ले जाते थे नोट

सूत्रों के मुताबिक, चढ़ावा चोरी के आरोपी मोजों और जेब में नोट छिपाकर मंदिर परिसर से बाहर ले जाते थे। पुलिस ने आईटी एक्सपर्ट की मदद से डिलीट किए गए CCTV फुटेज रिकवर कर लिए हैं। फुटेज में आरोपी चोरी करते नजर आए हैं, हालांकि उनके चेहरे पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस फुटेज की गुणवत्ता बेहतर कराने में जुटी है।

ट्रस्टी हटाने और इस्तीफा स्वीकार करने का नियम

ट्रस्ट के नियमों के अनुसार, किसी ट्रस्टी को हटाने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी होता है। इससे पहले संबंधित ट्रस्टी को कारण बताओ नोटिस देकर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाता है।

इसी तरह, ट्रस्टी का इस्तीफा भी तत्काल प्रभाव से स्वीकार नहीं माना जाता। कम से कम एक महीने का लिखित नोटिस देने के बाद ट्रस्ट की बैठक में उस पर विचार कर फैसला लिया जाता है कि इस्तीफा स्वीकार किया जाए या नहीं।

आज की बैठक में ट्रस्ट के सदस्य चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर अंतिम निर्णय लेंगे। बैठक में ट्रस्ट के प्रशासनिक और वित्तीय मामलों समेत चोरी प्रकरण की जांच की प्रगति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Check Also

राम मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुधारने की तैयारी, ऑनलाइन वीआईपी पास वाले भक्त दे सकेंगे फीडबैक

राम मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *