Saturday , August 22 2026

ICC की नई रैंकिंग जारी, शुभमन गिल दूसरे स्थान पर पहुंचे; 36 साल बाद न्यूजीलैंड का गेंदबाज टॉप पर

ICC की ताजा साप्ताहिक रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हुआ है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले कप्तान शुभमन गिल तीन स्थान की छलांग लगाकर दुनिया के नंबर-2 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने सीरीज में 238 रन बनाए थे और अब वह शीर्ष स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल से सिर्फ 24 रेटिंग अंक पीछे हैं।

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। वह 21 स्थान ऊपर चढ़कर 43वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बरकरार हैं, जबकि चोट के कारण सीरीज से बाहर रहे विराट कोहली एक पायदान नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों को फायदा मिला है। अर्शदीप सिंह 16 स्थान की बढ़त के साथ 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा 34 पायदान की छलांग लगाकर 58वें नंबर पर आ गए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर 17 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 71वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट की गेंदबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद हेनरी भारत के जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। 36 साल बाद कोई न्यूजीलैंड गेंदबाज टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचा है। इससे पहले 1990 में रिचर्ड हैडली ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

वहीं, टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट दो स्थान की छलांग लगाकर नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। हैरी ब्रूक दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड तीसरे स्थान पर हैं।

Check Also

भारत-केप वर्डे भिड़ंत की तैयारी? 2026 विश्व कप में धमाल मचाने वाली टीम के खिलाफ सितंबर-अक्तूबर में फ्रेंडली प्रस्तावित

भारतीय फुटबॉल टीम के प्रशंसकों के लिए आने वाले महीनों में बड़ा मुकाबला देखने को ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *