Tuesday , September 15 2026

मीराबाई चानू का ऐतिहासिक प्रदर्शन, स्नैच में 85 किलो उठाकर बनाया नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए महिला 48 किलोग्राम वर्ग के स्नैच में 85 किलोग्राम वजन उठाकर नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ चानू स्वर्ण पदक की दौड़ में सबसे आगे पहुंच गई हैं।

मीराबाई ने स्नैच के पहले प्रयास में 82 किलोग्राम वजन उठाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं रहीं। दूसरे प्रयास में उन्होंने 82 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाकर गेम्स रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके बाद तीसरे प्रयास में 85 किलोग्राम वजन उठाकर उन्होंने नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बना दिया।

स्नैच स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद अब मीराबाई क्लीन एंड जर्क में पदक सुनिश्चित करने की चुनौती पेश कर रही हैं। उन्होंने अपने पहले प्रयास के लिए 105 किलोग्राम वजन दर्ज कराया है।

वहीं, अन्य मुकाबलों में आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के ऑल-अराउंड फाइनल में भारत के तपन मोहंती 70.100 अंक के साथ 15वें स्थान पर रहे और पदक की दौड़ से बाहर हो गए। दूसरी ओर, पुरुष 4×400 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में भारतीय तैराकी टीम फाइनल में जगह बनाने में सफल रही, जिससे भारत की पदक उम्मीदें बरकरार हैं।

Check Also

ओलंपिक, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेल: तीनों में क्या अंतर, भारत के लिए एशियाई खेलों की क्या अहमियत?

एशियाई खेलों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *