Thursday , October 8 2026

IND vs Wales Live: हरमनप्रीत का शानदार गोल, सुमित ने भी दिखाया दम; भारत 2-0 से आगे

पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने वेल्स के खिलाफ पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बना ली। दोनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर से आए। भारत और वेल्स का मुकाबला एम्सटलवीन के वागेनर स्टेडियम में खेला जा रहा है।

सुमित ने दिलाई पहली बढ़त

मुकाबले के सातवें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। सुमित ने इस मौके को गोल में बदलते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और वेल्स पर दबाव बनाए रखा।

कप्तान हरमनप्रीत का शानदार गोल

इसके कुछ ही मिनट बाद भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इसे शानदार तरीके से गोल में तब्दील किया और 10वें मिनट में भारत की बढ़त 2-0 कर दी।

पदक के सूखे को खत्म करने पर नजर

भारतीय टीम इस विश्व कप में लंबे समय से चले आ रहे पदक के सूखे को खत्म करने के इरादे से उतरी है। भारत ने आखिरी बार 1975 में हॉकी विश्व कप का खिताब जीता था। टीम इस बार हरमनप्रीत की अगुआई में इतिहास दोहराने की कोशिश कर रही है।

भारत को पूल डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है। वेल्स के बाद भारतीय टीम 17 अगस्त को इंग्लैंड और 19 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।

भारत की शुरुआती एकादश

भारत की शुरुआती एकादश में सूरज करकेरा, हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, संजय, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, सुमित, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह और अभिषेक शामिल हैं।

भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला इसलिए भी अहम है क्योंकि विश्व कप के नए प्रारूप में शुरुआती चरण का हर मैच अगले दौर की राह तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Check Also

मेरठ में पति की हत्या का मामला: पत्नी और प्रेमी को अदालत ने ठहराया दोषी, सांप को बनाया था हथियार

बहसूमा थाना क्षेत्र के चर्चित सर्पदंश हत्याकांड में अदालत ने मृतक अमित उर्फ मिक्की कश्यप ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *