गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में सुनीता के गाली-गलौज वाले अंदाज पर गोविंदा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पत्नी को मां और बहन को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल न करने की सलाह दी।
एक वायरल वीडियो में गोविंदा सुनीता से कहते नजर आए कि उन्होंने गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल काफी बढ़ा दिया है। खासतौर पर मां और बहन को लेकर की जाने वाली गालियों पर उन्होंने आपत्ति जताई।
गोविंदा ने कहा कि युवा कलाकारों और मशहूर हस्तियों को अपना आदर्श मानते हैं। ऐसे में उनके व्यवहार का समाज पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर लोग सुनीता के व्यवहार की नकल करने लगे और मां-बहन को लेकर गालियां देने लगें, तो इससे सभी को शर्मिंदगी होगी।
अभिनेता ने सुनीता को समझाते हुए कहा कि उन्होंने मां और बहन जैसे शब्दों को बार-बार गाली के तौर पर इस्तेमाल करके उनका महत्व कम कर दिया है। गोविंदा ने साफ कहा कि उन्हें सुनीता से ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं थी।
सुनीता आहूजा पहले भी रियलिटी शो और इंटरव्यू के दौरान अपने बेबाक अंदाज और गाली-गलौज को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। जुलाई में उन्होंने गाली देने को लेकर हुए ट्रोल पर जवाब देते हुए कहा था कि अगर कोई उन्हें गाली देगा तो वह चुप नहीं बैठेंगी।
वहीं, इन दिनों गोविंदा और सुनीता के बीच कथित मतभेद भी चर्चा में हैं। हाल ही में गोविंदा को अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखे जाने पर सुनीता ने तीखी प्रतिक्रिया दी
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi