Tuesday , September 15 2026

वीकएंड का पूरा फायदा उठा रही धमाल 4, अल्फा 50 करोड़ के पार; जानें बाकी फिल्मों का हाल

बॉक्स ऑफिस पर इस सप्ताह अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ ने दमदार शुरुआत की है। रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला। वहीं, आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ ने धीमी रफ्तार के बावजूद 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इसके अलावा ‘वेलकम टू द जंगल’ भी सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।

अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख समेत कई सितारों से सजी ‘धमाल 4’ ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। शनिवार को वीकएंड का फायदा मिलने से फिल्म की कमाई बढ़कर 22.50 करोड़ रुपये पहुंच गई। इसके साथ ही फिल्म का दो दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 36.50 करोड़ रुपये हो गया है। शुरुआती ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि रविवार को भी फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी हो सकती है।

वहीं, आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल अभिनीत ‘अल्फा’ की कमाई अपेक्षाकृत धीमी रही। शनिवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, इसके साथ ही फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में एंट्री करते हुए अब तक कुल 51.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब सभी की नजर वीकएंड के आखिरी दिन के प्रदर्शन पर टिकी है, जिससे तय होगा कि दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रफ्तार आगे कैसी रहती है।

Check Also

सफलता के बाद मेकर्स ने किया नई फिल्म का एलान, अब इस संत की कहानी से रूबरू होगा सिनेमा

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बीच मेकर्स ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *