Wednesday , September 16 2026

भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में नीता अंबानी अव्वल, जानिए कौन-कौन हैं शामिल

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता एम. अंबानी को फॉर्च्यून इंडिया की ‘भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं’ की सूची में पहला स्थान मिला है। यह सम्मान सामाजिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान तथा समावेशी विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए दिया गया है। उनके नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन देशभर में 10 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच बना चुका है, जिनमें करीब 2.9 करोड़ बच्चे भी शामिल हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस उपलब्धि पर नीता अंबानी की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व और संस्था निर्माण की सोच का प्रतीक है। कंपनी के अनुसार, नीता अंबानी का मानना है कि वास्तविक सफलता का आकलन इस बात से होता है कि किसी व्यक्ति ने कितने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दिया है।

इससे पहले 3 जुलाई को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित टाम्पा में आयोजित समारोह में अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन (AAPI) ने भी नीता अंबानी को प्रतिष्ठित ‘एएपीआई ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया था। यह सम्मान स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, खेल, संस्कृति और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। इसी दौरान उन्हें टाम्पा शहर की ओर से ‘की टू द सिटी’ सम्मान भी प्रदान किया गया, जो शहर का सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है।

Check Also

एयर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, इमिग्रेशन बायपास कर म्यूनिख पहुंचे तीन इतालवी नागरिक

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर यात्री सुरक्षा और इमिग्रेशन प्रक्रिया से ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *