Tuesday , September 15 2026

देहरादून-ऋषिकेश फोरलेन: जनसहमति तक पेड़ों की कटाई पर रोक, CM धामी ने दिए निर्देश

देहरादून। देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना को लेकर उठ रहे विरोध और पर्यावरण संबंधी चिंताओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सभी पक्षों के बीच सहमति बनने तक परियोजना के तहत पेड़ों की कटाई नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना को लेकर नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों की ओर से दिए गए सुझावों और आपत्तियों को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने प्रमुख सचिव और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों के साथ दोबारा विस्तृत संवाद स्थापित किया जाए।

सीएम धामी ने बताया कि यह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की महत्वपूर्ण परियोजना है, जिस पर उच्च न्यायालय के निर्देशों और सभी वैधानिक व पर्यावरणीय स्वीकृतियों के अनुरूप कार्यवाही की जा रही थी। परियोजना में वन्यजीव संरक्षण के लिए करीब 3.5 किलोमीटर लंबा हाथी अंडरपास और छोटे वन्यजीवों के आवागमन के लिए विशेष कल्वर्ट जैसी व्यवस्थाएं भी प्रस्तावित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन जनभावनाओं, पर्यावरण और स्थानीय हितों की अनदेखी कर कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों का पूरा सम्मान किया जाएगा और सभी पक्षों के साथ संतोषजनक सहमति बनने तक पेड़ों का कटान स्थगित रहेगा।

Check Also

लोकायुक्त संगठन के स्वर्णिम 50 साल, सीएम योगी ने कहा- शिकायतों का समय पर हो समाधान

लखनऊ में सोमवार को उत्तर प्रदेश लोकायुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस पर समारोह आयोजित ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *