Sunday , July 19 2026

संभल से CM योगी का सख्त संदेश: ‘हरिहर भगवान की मर्जी से होगा काम, तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को संभल दौरे के दौरान 569 करोड़ रुपये की 68 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने भूमिहीन परिवारों को कब्जामुक्त कराई गई सरकारी जमीन के पट्टे भी वितरित किए और जनसभा को संबोधित करते हुए कई बड़े बयान दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल भगवान हरिहर और श्रीहरि विष्णु की पावन भूमि है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 500 वर्ष पहले विदेशी आक्रांताओं ने यहां की आस्था, संस्कृति और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि अब सरकार 68 तीर्थों के पुनर्जीवन और 24 कोसी परिक्रमा मार्ग के विकास पर काम कर रही है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “बहुत हुआ अत्याचार, अब संभल में तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी। अब यहां वही होगा जो भगवान हरिहर की मर्जी और परंपरा के अनुरूप होगा।” उन्होंने कहा कि अब किसी गरीब, दलित या वंचित की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार ने बड़े पैमाने पर सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराया है और उन्हें भूमिहीन परिवारों में बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड नष्ट किए जा सकते हैं, लेकिन सत्य को नहीं दबाया जा सकता।

अपने संबोधन में योगी ने कहा कि प्रदेश में अब दंगों की जगह विकास और सुशासन का माहौल है। उन्होंने कहा कि संभल को फोरलेन सड़क, गंगा एक्सप्रेसवे, इंटीग्रेटेड मुख्यालय भवन, नई पुलिस लाइन और पीएसी बटालियन जैसी परियोजनाओं से जोड़ा जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है।

Check Also

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके बने निशाना, स्याही फेंकने वाली महिला पुलिस हिरासत में

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे CJP प्रदर्शन के दौरान शनिवार को भूख हड़ताल पर ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *