Monday , October 12 2026

अक्षय कुमार ने दिया मजेदार जवाब, पत्रकार के सवाल पर ऐसा था खिलाड़ी कुमार का रिएक्शन

अक्षय कुमार का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, अभिनेता हाल ही में एसर के नए ब्रांड एंबेसडर के तौर पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान एक महिला पत्रकार ने उनसे मौजूदा पान मसाला और इलायची विज्ञापन विवाद पर मजाकिया अंदाज में सवाल पूछ लिया। पत्रकार ने कहा, “सब केसर बेच रहे हैं, आप एसर बेच रहे हैं?” यह सवाल सुनते ही अक्षय कुमार पहले हैरान हुए और फिर जोर-जोर से हंसने लगे। उनका यही रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, यह सवाल ऐसे समय में पूछा गया जब विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड सितारों पर बहस तेज है। विज्ञापन में नजर आने वाले शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को लेकर महाराष्ट्र FDA की कार्रवाई और नोटिस की खबरों के बीच अक्षय कुमार से यह सवाल किया गया। अक्षय खुद भी पहले विमल के विज्ञापन का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन आलोचना और ट्रोलिंग के बाद उन्होंने ब्रांड से दूरी बना ली थी।

हालांकि पत्रकार के सवाल पर अक्षय कुमार ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ हंसकर बात को टाल दिया, लेकिन उनका यह मजेदार अंदाज कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अभिनेता का यह फनी रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है।

Check Also

नाना पाटेकर के निधन की खबर से सदमे में बॉलीवुड, अक्षय कुमार और राजपाल यादव समेत सितारों ने जताया शोक

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 8 अक्टूबर को निधन हो गया। ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *