Monday , October 12 2026

यूपी के शिक्षकों का बढ़ा मान, तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार; 5 सितंबर को होगा सम्मान

उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की खबर है। प्रदेश के तीन शिक्षकों का चयन इस वर्ष के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिल्ली में आयोजित समारोह में इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगी।

पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में गाजियाबाद के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विजय नगर की शिक्षिका डॉ. रेनू त्रिपाठी, बलिया के राजकीय इंटर कॉलेज, जगदीशपुर के शिक्षक डॉ. इफ्तखार खान और कौशांबी के चायल स्थित कंपोजिट स्कूल रसूलाबाद कोहिलहा की शिक्षिका शालिनी कुशवाहा शामिल हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से देशभर के 48 शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। चयनित शिक्षकों को सम्मान समारोह में 50-50 हजार रुपये, प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें सेवा विस्तार का लाभ भी मिलेगा।

प्रदेश के तीन शिक्षकों के राष्ट्रीय स्तर पर चयन से शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। शिक्षक दिवस पर मिलने वाला यह सम्मान उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और उत्कृष्ट कार्यों की पहचान माना जा रहा है।

Check Also

राम मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुधारने की तैयारी, ऑनलाइन वीआईपी पास वाले भक्त दे सकेंगे फीडबैक

राम मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *