Monday , August 17 2026

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, अवंती बाई लोधी के नाम पर छुट्टी और प्रतिमा का किया एलान

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की 196वीं जयंती पर बड़ा राजनीतिक एलान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में यदि सपा की सरकार बनती है तो 16 अगस्त को रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर सरकारी छुट्टी घोषित की जाएगी। साथ ही गोमती रिवरफ्रंट पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की बात भी कही।

अवंती बाई लोधी को दी श्रद्धांजलि

अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में रानी अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के साथ अगले दिन 16 अगस्त को भी वीरांगना अवंती बाई लोधी की स्मृति में सरकारी अवकाश किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं को दी नसीहत

अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि ऐसा कोई बयान नहीं देना चाहिए, जिससे भाजपा को राजनीतिक फायदा मिले। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक-एक वोट जोड़ने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पीडीए में सभी वर्गों को शामिल कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

वंदे मातरम विवाद पर भाजपा पर निशाना

कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम को लेकर हुए विवाद पर भी अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके पास कोई दूसरा काम नहीं है और आरोप लगाया कि भाजपा इस तरह के मुद्दों के जरिए संविधान को ठेस पहुंचाती है।

जातीय जनगणना का भी किया वादा

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर तीन महीने के भीतर जातीय जनगणना कराई जाएगी और आबादी के अनुपात में लोगों को उनका हक और सम्मान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा और सपा के लिए समर्थन जुटाने की अपील की।

Check Also

चार्जिंग के दौरान फटी ई-रिक्शा की बैटरी, आग की चपेट में आई इमारत; दो लोगों ने गंवाई जान

दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में सोमवार तड़के ई-रिक्शा की बैटरी फटने से चार मंजिला ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *