Tuesday , September 15 2026

मासूम से हैवानियत के बाद बेरहमी से कत्ल, तीसरी मंजिल से फेंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली वारदात की परतें

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के नंदग्राम में सात वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची को चिप्स और कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक निर्माणाधीन मॉल में ले जाया गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद पहचान उजागर होने के डर से आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव को ऊंचाई से नीचे फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी अपनी झुग्गी में जाकर सो गए, जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया है कि आरोपियों में एक बिहार के अररिया का रहने वाला शहाबुद्दीन है, जबकि दूसरा नाबालिग है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों बच्ची को अपने साथ ले जाते दिखाई दिए। फुटेज में बच्ची के हाथ में चिप्स का पैकेट और आरोपियों के हाथ में शराब व कोल्ड ड्रिंक भी नजर आई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लोहे का पाइप, बच्ची के कपड़े और चप्पल बरामद कर लिए हैं। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

**पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान मिले हैं। ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण सिर की 17 हड्डियां और बाएं पैर की दो हड्डियां टूट गई थीं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया और शोर मचाने पर लोहे के पाइप से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को निर्माणाधीन इमारत के लिफ्ट शाफ्ट से नीचे फेंक दिया गया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Check Also

यूपी में करोड़ों की ठगी का मामला: पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने मेरठ से पकड़ा

किसानों से होटल और फैक्टरी के नाम पर जमीन खरीदने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *