Thursday , October 8 2026

ITBP जवान की ट्रेन हादसे में मौत, अमरनाथ ड्यूटी पूरी कर लौट रहे थे घर; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे उत्तराखंड के चमोली जिले के ITBP जवान प्रदीप कुमार (35) की पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास हुए ट्रेन हादसे में मौत हो गई। वह ITBP की 23वीं बटालियन, सीमा द्वार देहरादून में तैनात थे। हादसे की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक गांव डुंग्री और पूरे नारायणबगड़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

तिरंगे में लिपटा पहुंचा पार्थिव शरीर

रविवार को प्रदीप कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नारायणबगड़ लाया गया। तिरंगे में लिपटे जवान के अंतिम दर्शन करते समय परिजन भावुक हो उठे। मां-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

ITBP की 23वीं बटालियन के कमांडेंट रिंकू सिंह के नेतृत्व में जवानों ने प्रदीप कुमार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

प्रदीप कुमार के असमय निधन से डुंग्री गांव के साथ पूरे नारायणबगड़ क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जवान के निधन को परिवार और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Check Also

रिटायर्ड दंपती और नौकरानी की हत्या से दहला देहरादून, लूट के बाद फरार हुए बदमाश

राजधानी देहरादून में मंगलवार को तिहरे हत्याकांड की वारदात से सनसनी फैल गई। रायपुर क्षेत्र ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *