Friday , September 18 2026

द ट्रेटर्स 2 में शहनील गिल का जलवा, शो में चतुराई और रणनीति से जीतने की करेंगी कोशिश

क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल अब मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वह जल्द ही रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। शो का दूसरा सीजन 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा और इसकी मेजबानी करण जौहर करेंगे।

हाल ही में शो के 21 प्रतियोगियों की सूची जारी की गई, जिसमें शहनील गिल का नाम भी शामिल है। शो से जुड़े एक प्रोमो वीडियो में उन्होंने अपने अंदाज में परिचय देते हुए कहा, “मेरा सरनेम गिल है और मुझे पता है कि कैसे किल करना है।” उनके इस डायलॉग ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है।

शहनील गिल अक्सर अपने भाई शुभमन गिल को मैचों के दौरान सपोर्ट करती नजर आती हैं। अब वह पहली बार किसी बड़े रियलिटी शो में अपनी रणनीति और समझ का प्रदर्शन करती दिखाई देंगी। ‘द ट्रेटर्स’ एक रणनीति-आधारित रियलिटी शो है, जिसमें भरोसा, चालाकी और गेम प्लान के दम पर प्रतियोगियों को आगे बढ़ना होता है।

प्राइम वीडियो के अनुसार, ‘द ट्रेटर्स 2’ का प्रीमियर 13 अगस्त से होगा और इसके नए एपिसोड हर गुरुवार जारी किए जाएंगे।

Check Also

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, अब अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के सम्मान

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को साल 2024 का प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *