Tuesday , September 22 2026

लखीमपुर में स्कूल के अंदर खूनी वारदात, शिक्षिका को मारी तीन गोलियां; आरोपी ने भी दी जान

फिल्ममेकर अभिषेक चौबे और नवदीप सिंह की शॉर्ट फिल्म ‘भेड़ बकरी भूत’ (BBB) अब दर्शकों के लिए रिलीज होने जा रही है। फिल्म को कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सराहना और अवॉर्ड मिल चुके हैं। इसे अनुराग कश्यप के क्यूरेटेड यूट्यूब चैनल ‘ओह शॉर्ट फ्लिप्स’ पर रिलीज किया जाएगा।

क्या है फिल्म की कहानी?

‘भेड़ बकरी भूत’ की कहानी एक ब्रास बैंड म्यूजिशियन से शुरू होती है, जो पब्लिक बाथरूम की दीवार पर अपनी प्रेमिका के बारे में गुस्से में एक संदेश लिखता है। इसके बाद वह दीवार लोगों की शिकायतों का माध्यम बन जाती है और लोग समाज व सिस्टम से जुड़ी अपनी समस्याएं वहां लिखने लगते हैं।

फिल्म निजी शिकायत से शुरू होकर सामाजिक और व्यवस्था से जुड़ी निराशाओं पर टिप्पणी करती है। फिल्म में अभिषेक चौबे और नवदीप सिंह जुड़े हुए हैं।

कई फिल्म फेस्टिवल में हो चुकी है स्क्रीनिंग

‘भेड़ बकरी भूत’ इंटरनेशनल कुर्जफिल्मटेग विंटरथुर, IFFSA टोरंटो, तिराना इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, रोमा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल, टोक्यो इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल, येलोस्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और बेस्ट ऑफ इंडिया शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल समेत कई आयोजनों में दिखाई जा चुकी है।

फिल्म को मिले ये अवॉर्ड

फिल्म ने कई फेस्टिवल में पुरस्कार भी जीते हैं। इसमें IDSFFK में दूसरी बेस्ट फिल्म, टोक्यो इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एडिटिंग, IFFSA टोरंटो में बेस्ट शॉर्ट फिल्म और येलोस्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट इंडियन शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड शामिल है।

कब और कहां देख सकेंगे?

फिल्म 24 सितंबर की आधी रात दुनिया भर में अनुराग कश्यप के शॉर्ट-फिल्म यूट्यूब चैनल ‘ओह शॉर्ट फ्लिप्स’ पर रिलीज होगी। यह इस चैनल पर रिलीज होने वाली तीसरी शॉर्ट फिल्म है। इससे पहले ‘इनकॉग्निटो’ और ‘बॉबी ब्यूटी पार्लर’ रिलीज हो चुकी हैं।

Check Also

मैसा टीजर में दिखा रश्मिका का नया अवतार, पिता की तलाश में निकली बेटी की कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता

रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मैसा’ का टीजर जारी हो गया है। टीजर में अभिनेत्री ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *