Wednesday , October 7 2026

रचिता राम: जन्मदिन पर गाल खींचने वाले फैन पर अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया, बचाव में कही ये बात

कन्नड़ अभिनेत्री रचिता राम ने अपने जन्मदिन पर एक फैन द्वारा गाल खींचे जाने की घटना पर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें इस हरकत में कोई गलत इरादा नजर नहीं आया और उन्होंने इसे फैन के स्नेह के तौर पर लिया।

रचिता राम ने तीन अक्तूबर को अपना 34वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर वह बंगलूरू स्थित अपने घर के बाहर प्रशंसकों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने कई फैंस के साथ तस्वीरें और सेल्फी भी खिंचवाईं।

इसी दौरान सेल्फी लेते समय एक फैन ने जाते-जाते रचिता राम का गाल खींच दिया। अभिनेत्री कुछ पल के लिए हैरान नजर आईं, लेकिन इसके बाद उन्होंने दूसरे प्रशंसकों से मुलाकात जारी रखी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

रचिता ने किया फैन का बचाव

एक प्रेस मीट के दौरान रचिता राम ने इस घटना पर बात करते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि फैन का इरादा उन्हें असहज करने का था। उन्होंने कहा कि फैन ने अपना प्यार उसी तरह जताया, जैसे कोई बच्चे को प्यार से दुलारता है।

अभिनेत्री के मुताबिक, अगर उन्हें लगता कि उन्हें गलत तरीके से छुआ गया है, तो वह निश्चित रूप से उस व्यक्ति को रोकतीं। हालांकि, उन्हें इस घटना में ऐसा कोई गलत इरादा नजर नहीं आया और उन्होंने इसे प्रशंसक के स्नेह के रूप में लिया।

सोशल मीडिया पर भी हुई चर्चा

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। कुछ लोगों ने फैन की हरकत को व्यक्तिगत सीमा का उल्लंघन बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने अभिनेत्री के शांत रवैये की तारीफ की।

रचिता के साथ मुलाकात के अन्य वीडियो भी सामने आए, जिनमें कुछ और प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए।

‘कुली’ में नजर आई थीं रचिता

वर्कफ्रंट की बात करें तो रचिता राम हाल ही में रजनीकांत की तमिल फिल्म ‘कुली’ में नजर आई थीं। यह तमिल सिनेमा में उनकी पहली फिल्म थी। उन्होंने फिल्म में कल्याणी का किरदार निभाया था।

Check Also

फिल्मों में आने से पहले रणवीर सिंह की थीं ये खास फैन, अभिनेता ने शेयर की दिलचस्प कहानी

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच अभिनेता ने ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *