पी में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली। सोमवार दोपहर गोरखपुर, बस्ती, मऊ, गाजीपुर और बलिया में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। बस्ती में आंधी-बारिश से पेड़ और पोल उखड़ गए। एक पेड़ कार पर गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क पर यूनिपोल गिरने से लंबा जाम लग गया।
गोरखपुर और सिद्धार्थनगर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। गाजीपुर में दिनभर रुक-रुककर बारिश और तेज हवाएं चलीं, जबकि बलिया में जलभराव की स्थिति बन गई। मऊ में भी हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
हालांकि प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ है और लू का प्रकोप जारी है। बादलों की आवाजाही के कारण उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 38 जिलों में हीटवेव और मऊ, चंदौली, बलिया, गाजीपुर व सोनभद्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून फिलहाल यूपी-बिहार सीमा पर अटका हुआ है। 23 जून से इसके आगे बढ़ने और 25 जून तक उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। तब तक पूर्वी यूपी और बुंदेलखंड के जिलों में भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi