Tuesday , November 3 2026
Breaking News

AC ब्लास्ट के बाद कोचिंग में लगी आग, 15 की मौत: धुएं में फंसे छात्रों को नहीं मिला निकलने का मौका

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित एक बहुमंजिला इमारत में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतकों में 3 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं, जिनमें अधिकांश छात्र और युवा कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

इमारत के बेसमेंट और निचले फ्लोर पर पेट शॉप व क्लीनिक संचालित थे, जबकि ऊपरी मंजिल पर लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर और 3D एनीमेशन स्टूडियो चल रहा था। आग लगने के बाद कई लोग अंदर फंस गए। कुछ छात्रों ने बाथरूम में छिपकर जान बचाने की कोशिश की, जबकि कई लोगों ने तारों के सहारे नीचे उतरकर खुद को सुरक्षित किया।

प्रारंभिक जांच में बेसमेंट में लगे AC में ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। अधिकारियों के अनुसार, इमारत में इमरजेंसी एग्जिट नहीं था और ऑटोमैटिक लॉक सिस्टम भी हादसे की गंभीरता बढ़ाने का कारण बना।

फायर ब्रिगेड, SDRF और NDRF की टीमों ने घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश देते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Check Also

दलेर मेहंदी विवाद पर मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा बयान, माफी मांगने से किया इनकार; बोले- इस्तीफा देने को तैयार

पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुआ विवाद ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *