Friday , July 17 2026

सिंघु बॉर्डर पर सनसनी: हवलदार को कुचलने वाली कार जब्त, दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान दिल्ली पुलिस के हवलदार की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप उर्फ करण और नीरज के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया।

मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत निवासी 38 वर्षीय अमित दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में हवलदार के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी नरेला ट्रैफिक सर्किल में थी। बुधवार शाम वह एनएच-44 स्थित सिंघु बॉर्डर के पास स्पीड मॉनिटरिंग मशीन (स्पीड गन) लगाकर वाहनों की रफ्तार की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटना में हवलदार अमित की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Check Also

केजरीवाल का केंद्र सरकार पर सवाल, E20 से माइलेज कम है तो जनता पर महंगाई का बोझ क्यों?

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *