Friday , July 17 2026

उत्तराखंड में बारिश की वापसी, गर्मी से मिली राहत; देहरादून और कुमाऊं के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट

उत्तराखंड में चार दिनों की उमस और गर्मी के बाद मौसम ने करवट ली। राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश होने से लोगों को राहत मिली। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि कई स्थानों पर जलभराव और यातायात भी प्रभावित रहा।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। देहरादून में भारी बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और अगले 24 घंटे तक कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

इन जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के आसपास सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

Check Also

चढ़ावा विवाद पर आमने-सामने आए गोदियाल और हेमंत द्विवेदी, प्रेस क्लब में बहस को लेकर बढ़ी हलचल

देहरादून। बदरीनाथ धाम के चढ़ावा हेराफेरी मामले को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *