Monday , September 14 2026

हरिद्वार में सनसनी: पथरेश्वर महादेव मंदिर के दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल से निकाले गए शव

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंदिर में रहने वाले साधु सेवा गिरी और उत्तम गिरी के शव मंदिर परिसर के पास जंगल में गड्ढे में दफन मिले। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार, मंदिर के एक सेवादार ने दोनों साधुओं के लापता होने और अनहोनी की आशंका जताते हुए सूचना दी थी। इसके बाद पथरी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। तलाशी के दौरान मंदिर से सटे जंगल में संदिग्ध स्थान पर खुदाई कराई गई, जहां से दोनों साधुओं के शव बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शवों को गड्ढे में दफना दिया गया था।

जांच में सामने आया है कि घटना से दो दिन पहले मंदिर में ठहरे तीन साधु वारदात के बाद से लापता हैं। पुलिस इन्हीं तीनों पर हत्या का संदेह जता रही है। आरोपियों की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Check Also

देहरादून में हत्या की सुपारी का खुलासा: प्रेमी की सगाई से नाराज थी प्रेमिका, पांच लाख में तय हुआ सौदा

बड़ोवाला में बैंककर्मी सत्यम कुमार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कथित साजिश ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *