Tuesday , September 15 2026

RSS News: विश्व मांगल्य सभा के मंच से मोहन भागवत का संदेश, मातृत्व और समाज निर्माण पर रखा विजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम में देशभर से आई महिला प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। ‘विश्व मांगल्य सभा’ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने समकालीन मातृत्व, परिवार व्यवस्था, महिला सशक्तीकरण और समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। यह संघ के इतिहास में पहली बार था जब किसी सरसंघचालक ने इतने बड़े स्तर पर महिलाओं के साथ इस विषय पर विस्तृत संवाद किया।

नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर भारत सहित विभिन्न राज्यों से सैकड़ों महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संवाद के दौरान मातृत्व की बदलती भूमिका, पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान जैसे विषयों पर चर्चा हुई। प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने संघ प्रमुख से सीधे सवाल भी पूछे।

कार्यक्रम के आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन RSS के शताब्दी वर्ष की प्रमुख गतिविधियों में शामिल है। ‘विश्व मांगल्य सभा’ पिछले कई वर्षों से महिला सशक्तीकरण, परिवार व्यवस्था और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संगठन ने आने वाले वर्षों के लिए ‘युगानुकूल मातृत्व’ को अपने प्रमुख विषय के रूप में चुना है।

आयोजकों ने बताया कि इस संवाद का उद्देश्य महिलाओं के अनुभवों और सुझावों के आधार पर परिवार और समाज से जुड़े समकालीन मुद्दों पर व्यापक विमर्श को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए।

Check Also

भारत मां के वीर सपूत को आखिरी सलाम: एसएसबी जवान अभिषेक यादव पंचतत्व में विलीन, भाई सुमित ने दी मुखाग्नि

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के वीर जवान अभिषेक यादव का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर करीब ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *