Saturday , August 22 2026

रिपोर्ट्स का दावा- कर्ण की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे राकेश मेहरा, सलमान खान निभा सकते हैं लीड रोल

सलमान खान जल्द ही एक बड़े बजट की पीरियड फिल्म में नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता महाभारत के प्रमुख पात्र कर्ण का किरदार निभा सकते हैं। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा करेंगे, जबकि निर्माण फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जाएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने के बाद तुरंत प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है। बताया जा रहा है कि कर्ण के किरदार के लिए अभिनेता अपने लुक में बड़ा बदलाव करेंगे। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा इससे पहले ‘रंग दे बसंती’, ‘दिल्ली-6’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। ऐसे में इस पीरियड ड्रामा को इंडस्ट्री के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है।

वहीं, सलमान खान की अगली थिएटर रिलीज ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ होगी। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

इसके अलावा सलमान इन दिनों निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म ‘SVC63’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस एक्शन फिल्म में नयनतारा पहली बार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज करने की तैयारी है।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सलमान खान पहली बार सुपरहीरो जॉनर में भी कदम रखने जा रहे हैं। राज निदिमोरू और कृष्णा डीके के निर्देशन में बनने वाली इस सुपरहीरो कॉमेडी फिल्म को अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस करेंगे। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो सलमान 2027 की गर्मियों में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की कर्ण आधारित फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

Check Also

Spider Man Brand New Day: बॉलीवुड फिल्मों के बीच टिकी टॉम हॉलैंड की फिल्म, 22वें दिन किया इतना कलेक्शन

टॉम हॉलैंड स्टारर हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय सिनेमाघरों में 22 दिन पूरे ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *