Tuesday , September 22 2026

‘बंटवारा 1947’ का रोमांटिक ट्रैक ‘तबस्सुम’ आउट, अली फजल और करण देओल की केमिस्ट्री बनी चर्चा का विषय

सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का नया रोमांटिक गाना ‘तबस्सुम’ रिलीज हो गया है। फिल्म की रिलीज से एक हफ्ते पहले आए इस गीत में प्यार, उम्मीद और बंटवारे से पहले के दौर की भावनाओं को खूबसूरती से दिखाया गया है। गाने में अली फजल और करण देओल अपनी प्रेमिकाओं के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

करीब 1 मिनट 34 सेकेंड लंबे इस गाने में अली फजल, करण देओल, कनिका कपूर और ईशा संधीर की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिलती है। यह ट्रैक फिल्म की प्रेम कहानी की झलक पेश करता है, जो भारत-पाकिस्तान बंटवारे की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ती है।

‘तबस्सुम’ को सोनू निगम और हीर ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं, जबकि संगीत का जिम्मा ए.आर. रहमान ने संभाला है। रहमान के संगीत और सोनू निगम की भावपूर्ण आवाज ने गाने को खास बना दिया है।

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ भारत के विभाजन के दौर पर आधारित पीरियड ड्रामा है। फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म करीब तीन दशक बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर साथ ला रही है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ के निर्माता आमिर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Also

KBC में अमिताभ ने खोला पुराना राज, नौकरी से छुट्टी लेकर करते थे ‘दीवार’ और ‘शोले’ की शूटिंग; सुनकर चौंके लोग

अमिताभ बच्चन की फिल्में ‘शोले’ और ‘दीवार’ आज भी दर्शकों के बीच खास लोकप्रिय हैं। ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *