ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने का मौका, VSSC ने शुरू किया इंटर्नशिप कार्यक्रम
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप 2026 कार्यक्रम की घोषणा की है। यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है, जो अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग और अनुसंधान के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। चयनित विद्यार्थियों को VSSC के गैर-गोपनीय विभागों में वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिलेगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस इंटर्नशिप के लिए BE, BTech, BSc (भौतिकी/रसायन विज्ञान), BS-MS, इंटीग्रेटेड MSc, इंटीग्रेटेड MTech, ME, MTech, MSc और PhD के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
- स्नातक छात्रों का कम से कम चौथा सेमेस्टर पूरा होना चाहिए।
- ME, MTech और MSc छात्रों का पहला सेमेस्टर पूरा होना आवश्यक है।
- PhD अभ्यर्थियों के लिए कोर्सवर्क पूरा होना अनिवार्य है।
- केवल नियमित (Regular) पाठ्यक्रम के विद्यार्थी या 14 फरवरी 2025 के बाद कोर्स पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होंगे।
पात्रता और चयन
आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। न्यूनतम 60% अंक या 10-पॉइंट स्केल पर 6.32 CGPA होना अनिवार्य है। प्रत्येक डिग्री कार्यक्रम के दौरान छात्र केवल एक बार इंटर्नशिप कर सकेंगे। चयन उपलब्ध सीटों और प्रयोगशाला सुविधाओं के आधार पर होगा। चयनित अभ्यर्थियों को सूचना ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी।
इंटर्नशिप की अवधि
इंटर्नशिप की अवधि 21 से 45 दिन होगी। इस दौरान किसी भी प्रकार का स्टाइपेंड या वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी। आवेदन के साथ उम्मीदवार अपनी अंकतालिका, तकनीकी कौशल, प्रोजेक्ट और अन्य उपलब्धियों से संबंधित अधिकतम 5 MB की PDF अपलोड कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 14 अगस्त 2026 (सुबह 10 बजे)
- आवेदन की अंतिम तिथि: 14 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे)
- इंटर्नशिप अवधि: 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027
इच्छुक अभ्यर्थी VSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi