Saturday , August 22 2026

सुनीता से विवाद की अफवाहों के बीच अस्पताल पहुंचे गोविंदा, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ चल रहे विवाद और रिश्ते को लेकर उठ रही चर्चाओं के बीच गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता मुंबई के जुहू इलाके के एक अस्पताल से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। अस्पताल के बाहर गोविंदा को देखकर उनके फैंस भी चिंतित हो गए और उनकी तबीयत को लेकर सवाल उठने लगे। हालांकि, अस्पताल जाने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

वायरल वीडियो में गोविंदा कैजुअल कपड़ों में नजर आ रहे हैं और उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। जैसे ही पैपराजी ने उनसे उनकी तबीयत के बारे में पूछा, उन्होंने संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा कि वह ठीक हैं। इसके बाद अभिनेता ने कैमरों की ओर हाथ हिलाया और अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए। उनके इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गोविंदा का यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब उनकी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। पत्नी सुनीता आहुजा के साथ उनके रिश्ते में अनबन और अलगाव की खबरें बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। हाल ही में सुनीता को बेटे यशवर्धन के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर भी देखा गया था, जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें और तेज हो गई थीं।

इसी बीच गोविंदा की दूसरी शादी को लेकर भी कई तरह के दावे सामने आए, जिन पर उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए ऐसी खबरों को खारिज किया। मैनेजर ने कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी की कोई योजना नहीं है।

फिलहाल, अस्पताल से बाहर सामने आए गोविंदा के इस वीडियो ने फैंस की चिंता जरूर बढ़ा दी है। हालांकि अभिनेता ने खुद को ठीक बताया है, लेकिन वह अस्पताल क्यों पहुंचे थे, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Check Also

Spider Man Brand New Day: बॉलीवुड फिल्मों के बीच टिकी टॉम हॉलैंड की फिल्म, 22वें दिन किया इतना कलेक्शन

टॉम हॉलैंड स्टारर हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय सिनेमाघरों में 22 दिन पूरे ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *