Tuesday , September 15 2026

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता, दिल्ली सर्राफा बाजार में कीमतों में आई भारी गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मुनाफावसूली और घरेलू बाजार में कमजोर खरीदारी के चलते 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 2,000 रुपये सस्ता होकर 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। वहीं, चांदी 5,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने में लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। इससे पहले यह 1,49,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। व्यापारियों का कहना है कि ऊंचे दाम पर मुनाफावसूली और कमजोर मांग के कारण कीमतों पर दबाव बना।

चांदी में भी भारी बिकवाली का असर देखने को मिला, जिससे इसके भाव में तेज गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजार में खरीदारी सुस्त रहने से दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में नरमी बनी रही।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की चाल घरेलू बाजार से अलग रही। हाजिर सोना लगभग 4,063.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58.59 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में भू-राजनीतिक घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय कर सकती हैं।

Check Also

दवा पेटेंट विवादों पर लगेगी रोक? आईपीओ की नई गाइडलाइन में अदालतों के फैसलों को मिलेगी जगह

भारतीय पेटेंट कार्यालय (IPO) ने फार्मास्यूटिकल और बायोटेक्नोलॉजी पेटेंट आवेदनों की जांच के लिए नई ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *