Saturday , September 19 2026

रामलला की मौजूदगी में पहला दीपोत्सव

रामलला की मौजूदगी में पहले दीपोत्सव पर इस बार योगी सरकार ने अनूठी पहल की। पहली बार 1121 वेदाचार्यों ने एक साथ सरयू मैया की आरती की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम अविरल सरयू तीरे बने घाट पर मैया की आरती की। 1121 वेदाचार्य एक ही रंग के परिधान में एक स्वर में सरयू मैया की आरती करते रहे। इसमें एक तरफ जहां आध्यात्मिकता का रंग था, वहीं दूसरी तरफ यह अनूठा आयोजन जनमानस में योगी सरकार की छवि को और निखार रहा था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसकी घोषणा भी की।

आरती से पहले मुख्यमंत्री ने मां सरयू की पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ यहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

Check Also

DUSU Election 2026 Live: मतदान के बीच हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, कैंपस से लेकर सड़कों तक विजय जुलूस पर रोक

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। मॉर्निंग ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *