Saturday , September 19 2026

10वीं पास युवाओं के लिए डाक विभाग में भर्ती, 23 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन का अंतिम मौका

इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के तहत 23,757 पदों पर आवेदन मांगे हैं। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे बंद हो जाएगी। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

हालांकि, रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। आवेदन में सुधार के लिए विंडो 23 और 24 सितंबर 2026 को खुलेगी।

10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

GDS भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय पास होना जरूरी है। इसके अलावा, उम्मीदवार ने जिस पोस्ट या डाक सर्किल के लिए आवेदन किया है, वहां की स्थानीय भाषा की पढ़ाई 10वीं तक की होनी चाहिए।

आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

किस सर्किल में कितने पद?

भर्ती में अलग-अलग डाक सर्किलों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। प्रमुख सर्किलों में महाराष्ट्र में 2,297, तमिलनाडु में 2,118, उत्तर प्रदेश में 1,691, पश्चिम बंगाल में 1,619 और मध्य प्रदेश में 1,450 पद शामिल हैं। इन प्रमुख 11 सर्किलों में कुल 16,847 पद हैं, जबकि सभी सर्किलों को मिलाकर कुल 23,757 रिक्तियां हैं।

10वीं के अंकों से बनेगी मेरिट

GDS भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट सिस्टम द्वारा तैयार की जाएगी और 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों को आधार बनाया जाएगा। यदि अंक की जगह ग्रेड दिए गए हैं, तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उन्हें अंकों में बदला जाएगा।

इसके बाद प्रतिशत के आधार पर मेरिट तैयार होगी और सूची चार दशमलव तक के प्रतिशत के आधार पर बनाई जाएगी।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

GDS पदों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, ट्रांसजेंडर महिलाओं, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

  • इंडिया पोस्ट की आधिकारिक GDS भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  • GDS भर्ती 2026 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
  • पसंद के पद और पोस्ट ऑफिस का चयन करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म की जांच करके उसे सबमिट कर दें।

Check Also

NDA-CDS II परीक्षा की Answer Key हुई जारी, UPSC की वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (NDA II) ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *