Saturday , September 19 2026

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की थामा में एक्टिंग पर समय का तंज, जानें क्यों पूछा- गलती कहां हुई?

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल ही में कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सीजन 2 में नजर आए। शो के दौरान समय रैना ने नवाजुद्दीन की फिल्म ‘थामा’ में उनकी अदाकारी को लेकर मजाक किया। नवाजुद्दीन ने भी इस बातचीत को हल्के-फुल्के अंदाज में लिया और समय के सवालों का मजेदार जवाब दिया।

‘थामा’ को लेकर समय ने पूछा सवाल

शो में बातचीत के दौरान समय रैना ने नवाजुद्दीन से पूछा कि उन्होंने ‘थामा’ क्यों की और फिल्म बनाने की जरूरत क्यों पड़ी। इस पर नवाजुद्दीन ने कुछ देर रुकने के बाद कहा, “खैर, बन गई। अब तो हो गया।”

इसके बाद समय ने पूछा कि क्या वह नवाजुद्दीन से ऐसी बातें कह सकते हैं। अभिनेता ने भी मजाकिया अंदाज में हामी भरते हुए कहा कि जब वह कह ही चुके हैं तो अब और क्या कह सकते हैं।

‘सेक्रेड गेम्स’ की तारीफ भी की

बातचीत के दौरान समय रैना ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के चर्चित शो ‘सेक्रेड गेम्स’ में उनके अभिनय की तारीफ की। उन्होंने कहा कि शो में नवाजुद्दीन की परफॉर्मेंस शानदार थी और लोग इसे पसंद करते हैं।

इसके बाद समय ने शो के अंदाज में ही नवाजुद्दीन के किरदार को लेकर मजाक किया। अभिनेता ने भी उसी अंदाज में जवाब देते हुए बातचीत को आगे बढ़ाया।

‘थामा’ की एक्टिंग पर फिर खिंचाई

शो में आगे समय रैना ने नवाजुद्दीन से एक कंटेस्टेंट को एक्टिंग सिखाने में मदद करने के लिए कहा। नवाजुद्दीन ने कहा कि उन्हें ऐसी परिस्थितियों में डर लगता है।

इस पर समय ने उनसे पूछा कि उन्हें एक्टिंग आती है या नहीं। नवाजुद्दीन ने जवाब दिया कि वह एक्टिंग कर सकते हैं। इसके तुरंत बाद समय ने तंज कसते हुए पूछा, “तो ‘थामा’ में क्या गड़बड़ हो गई थी?”

समय का यह सवाल सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। नवाजुद्दीन ने भी मजाक को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह वैसी ही एक्टिंग करेंगे, जैसी उन्होंने ‘थामा’ में की थी। इस पर समय ने तुरंत कहा कि ‘थामा’ वाली एक्टिंग बिल्कुल नहीं।

इस दौरान दोनों के बीच हुई यह मजेदार बातचीत शो में चर्चा का हिस्सा बन गई।

Check Also

महाकाव्य श्री रामायण कथा: अंजलि अरोड़ा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, बोलीं- ट्रेलर लॉन्च पर रखी अपनी बात

फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। फिल्म में ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *