Tuesday , September 15 2026

पश्चिम एशिया संकट के बीच कूटनीतिक हलचल तेज, ट्रंप अड़े तो पाकिस्तान ने अमेरिका के सामने रखी नई शर्त

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। अमेरिकी सेना (CENTCOM) ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर नए हमलों की पुष्टि की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कहा है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। वहीं, पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता के बदले आर्थिक भुगतान की मांग उठाई है।

CENTCOM के मुताबिक, ताजा हमलों का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना और क्षेत्र में नागरिक व व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौते की इच्छा तो जता रहा है, लेकिन फिलहाल उसकी ओर से ठोस रुख नहीं दिख रहा।

इस बीच, होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़े तनाव के बावजूद भारत के लिए राहत की खबर है। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार, 1 मार्च से 17 जुलाई के बीच 59 जहाज सुरक्षित होर्मुज मार्ग से भारत पहुंच चुके हैं। भारतीय जहाजों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और भारतीय नौसेना के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है।

उधर, अमेरिका और सऊदी अरब ने नागरिक परमाणु सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जबकि यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में तेल टैंकरों पर हमले का दावा किया है। इन घटनाओं के बीच पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Check Also

यूनाइटेड किंगडम में एकता पर संकट! स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड साथ आए

ब्रिटेन की एकता को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। स्कॉटलैंड, ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *