Wednesday , August 5 2026

सीएम योगी ने गोरखपुर में किया तीन दिवसीय विकास उत्सव का शुभारंभ

वर्तमान प्रदेश सरकार के सफल आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25 से 27 मार्च तक राज्य के सभी जिलों में मनाए जाने वाले विकास उत्सव का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर में होंगे। वह पूर्वाह्न 10 बजे महंत दिग्विजयनाथ पार्क (रामगढ़ताल के सामने) में आयोजित 20 से अधिक विभागों की विकास एवं जनकल्याण केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्य्रकम में सीएम 50 दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल वितरित करेंगे और विभिन्न योजनाओं के 25 लाभार्थियों को प्रमाण देकर सम्मानित करेंगे।

विकास उत्सव में सम्मिलित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वाह्न 11 बजे से योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के सामने स्थित मैदान में पूर्व विधायक ओमप्रकाश पासवान की 29वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होंगे। यह आयोजन पूर्व विधायक स्वर्गीय पासवान के पुत्र एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने किया है। गोरखपुर दौरे के दौरान सीएम योगी मंगलवार को ही राजकीय बौद्ध संग्रहालय और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में आयोजित ‘नवनाथ एवं नाथ परंपरा’ विषयक चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम अपराह्न 3:30 बजे प्रस्तावित है।

Check Also

RSS की कसौटी पर खरे उतरने वालों को मिलेगा मौका, टिकट से पहले तीन स्तर पर होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा में टिकट वितरण की प्रक्रिया ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *